चूरू: सांडवा क्षेत्र के एक गांव में पिता ने 15 साल की बेटी का ₹3 लाख में किया सौदा, चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने किया रेस्क्यू
Churu, Churu | Jul 19, 2024 चूरू जिले के सांडवा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां एक पिता ने अपनी ही 15 साल की बेटी का 3 लाख रुपये में सौदा कर दिया। अपनी बेटी को जब तक यह पिता बेचता उससे पहले ही चूरू की चाइल्ड हेल्प लाइन टीम ने सांडवा पुलिस की मदद से नाबालिग का रेस्क्यू किया।