चूरू: बिना परमिट वाले वाहन चालकों पर चूरू ट्रैफिक पुलिस ने अपनाया कड़ा रूख, 50 वाहनों पर की कार्रवाई
Churu, Churu | Jul 19, 2024 चूरू की ट्रैफिक पुलिस ने एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को विशेष अभियान चलाते हुए बिना परमिट के और ओवरलोड चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान देर शाम तक 46 वाहनों के चालान काटे गए और चार वाहनों को सीज किया गया। ट्रैफिक इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।