चूरू: वाल्मीकि बस्ती में ट्रांसफार्मर शिफ्ट करवाने की मांग, वार्डवासियों ने अधीक्षण अभियंता को दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Jul 19, 2024 चूरू शहर के वाल्मीकि बस्ती में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर यहां के वाशिंदों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। विद्युत ट्रांसफार्मर शिफ्ट करवाने की मांग को लेकर यहां के लोग शुक्रवार को जयपुर रोड़ स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और अधीक्षण अभियंता को समस्या से अवगत करवाते हुए उसके समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।