नेपाली सेना के अनुसार, नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से वाहन, सामान और अन्य संपत्ति बाढ़ के तेज बहाव में बह गई। घटना के बाद प्रभावित इलाकों में दहशत का माहौल है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
नेपाल के आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, चितवन और गोरखा जिलों में नदी किनारे रहने वाले लोगों को अगली सूचना तक हाई अलर्ट पर रहने और जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है।
प्रशासन ने लोगों से नदी और निचले इलाकों से दूरी बनाए रखने तथा खतरा बढ़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
🗞️ JB News Korba | मनीष जायसवाल
👍 Like करें | 💬 Comment करें | 🔔 Subscribe करें | 🔄 Share जरूर करें।
Korba, Korba | Aug 27, 2026