ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: मां से दुष्कर्म, बेटी से छेड़छाड़! युवक पर पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस
ग्वालियर में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ रेप, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने रविवार तड़के करीब 4 बजे आरोपी दीपांशु बाथम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।