बक्सर: डॉ. स्मिता शर्मा: महिला सशक्तिकरण से बनेगा आत्मनिर्भर समाज
Buxar, Buxar | May 25, 2026 महिला अधिकार इकाई 'माई' के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम में 'आजीविका - एक अथक प्रयास' की फाउंडर व हम (से०) की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. स्मिता शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। अध्यक्षता माई की राष्ट्रीय संयोजिका प्रियंका शर्मा ने की, जबकि संचालन कोषाध्यक्ष अनन्या उपाध्याय ने किया।