सदर: सहादतगंज में जाम में फंसे एक व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर लोगों को डराया, कार्रवाई की गई मांग
Sadar, Lucknow | Apr 5, 2026 आज रविवार की सुबह 11:00 बजे लगभग एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जहां पर बताया गया की सहादतगंज क्षेत्र में जाम लग गया था और इस दौरान कार सवार एक व्यक्ति द्वारा जाम से बाहर निकालने के लिए हाथ में पिस्तौल लेकर लोगों को डराया और धमकाया गया और अपनी कार जाम से निकलते हुए आरोपी नजर आया।