परिहार: मुजौलिया हेरोइन कांड: जांच तेज, पुलिस को बड़े नेटवर्क की तलाश
बेला थाना क्षेत्र के मुजौलिया गांव में 108 ग्राम हेरोइन बरामदगी और दो आरोपियों की गिरफ्तारी के मामले में अब जांच और तेज कर दी गई है। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद सामने आए लुधियाना कनेक्शन ने मामले को और गंभीर बना दिया है। गिरफ्तार दीपक कुमार और विनीत कुमार से पूछताछ के आधार पर पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। बरा