पटना ग्रामीण: चौक थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग करते दो बाइक सवार अपराधी गिरफ्तार
चौक थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग कर बाइक सवार दो अपराधी भाग रहे थे जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। मामले की जानकारी रविवार रात करीब 10:00 बजे चौक थाना पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से चेन को बरामद किया गया है जिसे स्नैचिंग कर वह लोग भाग रहे थे।