बाड़ी: टेंपों खड़ा करने को लेकर झगड़े में 3 लोग घायल, पत्थरबाजी में एक घायल को किया धौलपुर रेफर
Bari, Dholpur | Apr 6, 2026 बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ले में सफेद पीर के पास टेंपो खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस लाठी-भाटा जंग और पत्थरबाजी में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक पक्ष के शहाबुद्दीन पुत्र मुन्ना मुसलमान और उनका नाती मोहिसिन पुत्र गुड्डू शामिल हैं। दूसरे पक्ष से अल्बती पत्नी