मटिहानी: मटिहानी विधायक ने सिंघौल नगर निगम वार्ड-2 का किया निरीक्षण, क्षेत्र की समस्याओं से हुए अवगत
मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने सिंघौल नगर निगम वार्ड संख्या 2 का निरीक्षण किया. इस दौरान आमलोगों से समस्याओं के बारे में अवगत हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए मटिहानी विधायक ने कहा कि मटिहानी विधानसभा क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है. खासकर गरीब तबके के लोगों का सर्वांगीण विकास हमारा केंद्र बिंदु है.