छीपाबड़ोद: सारथल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ युवक को किया गिरफ्तार
सारथल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 27 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देश पर की गई। थानाधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी और वृत्ताधिकारी ताराचंद के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए एक अभियान चलाया जा रहा था। इसी