बटियागढ़: घनश्यामपुरा में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर
दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर आज सोमवार सुबह बटियागढ़ के घनश्यामपुरा पँहुचे यंहा खेल परिसर में आयोजित कैरियर मार्गदर्शन में शामिल हुए,कलेक्टर सुधीर कोचर ने कार्यक्रम में कक्षा दसवीं और बाहरवीं के छात्र छात्राओं से संवाद किया और उनके पाठ्यक्रम, शिक्षा और भविष्य के कैरियर के विषय मे चर्चा की..विद्यार्थियों ने भी कलेक्टर से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएं पूरी की..