बहराइच: सुमेरपुर के ग्रामीणों ने फर्जी मुकदमे में फंसाने का लगाया आरोप, शपथ पत्र के साथ पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
ग्राम पंचायत सुमेरपुर के डेढ़ दर्जन ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। सभी ने रूपईडीहा पुलिस द्वारा पिता पुत्र पर दर्ज किए गए मारपीट और एससी एसटी एक्ट के मामले की जांच करवाकर न्याय दिलाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।