बहराइच: बड़ी तकिया के पास से 15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को थाना दरगाह पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस टीम ने सोमवार को बड़ी तकिया के पास से 15 ग्राम अवैध स्मैक जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 15 लख रुपए है के साथ एक अभियुक्त वसीम उर्फ मिट्टी तेल को गिरफ्तार किया है जिसके बाद अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय रवाना कर दिया है इस संबंध में दरगाह पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का पूर्व में भी छह मुकदमों का आपराधिक इतिहास है।