बहराइच: टेपरा में घर में घुसकर युवक को हमलाकर गंभीर रूप से किया गया घायल, घर में घुसकर आटे को खाने पर युवक ने कुत्ते को भगाया था
जनपद के गंभीरवा बाजार में घर में घुसकर पालतू कुत्ते ने पीपे में रखा आटा में मुंह मार दिया। इससे नाराज युवक ने कुत्ते को डंडा मार भगाया। नाराज हमलावरों ने घर में घुसकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को थाने लाए जाने पर मेडिकल को भेज दिया गया। उसे चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच जारी।