बहराइच: दरगाह शरीफ मकई गेट के पास पति-पत्नी की पिटाई करने के मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित दरगाह शरीफ के मकई गेट के पास रहने वाले पति-पत्नी की पिटाई करने के मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना दरगाह पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को पीड़ित ने बताया कि घटना 9 मार्च की है जब आरोपी गण ने उसकी व उसकी पत्नी की पिटाई की थी जिसमें वह लोग घायल हुए थे।