गुना नगर: वार्ड 4 और 5 में सफाई व्यवस्था का डिप्टी कलेक्टर और सीएमओ ने किया निरीक्षण, कैंट गौशाला की स्थिति का जायजा लिया
गुना नगर पालिका के वार्ड चार और पांच में सफाई व्यवस्था का डिप्टी कलेक्टर और सीएमओ मंजूषा खत्री ने निरीक्षण किया। नालियां चौक ओर गंदगी मिलने पर कर्मचारियों को सब नियमित सफाई के निर्देश दिए। वार्ड के लोगों से संवाद कर स्वच्छता बनाए रखना अपील की। इसके बाद सीएमओ ने कैंट गौशाला का निरीक्षण कर गायों को पर्याप्त पानी चारा और आवश्यक सुविधाओं के निर्देश दिए।