गिरिडीह: सेवानिवृत्त शिक्षक के घर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, गला हुआ सोना-चांदी बरामद
नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक शिवनारायण पांडेय के घर हुए बीते दिन हुए चोरी कांड का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है। शुक्रवार को 3 बजे नगर थाना से डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।