पडरौना: कुशीनगर में ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर शुरू हुआ मेगा डिस्कनेक्शन अभियान, 15 दिनों तक होगी सख्त कार्रवाई
कुशीनगर जिले के पड़रौना नगर में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर गुरुवार से बिजली विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ आज गुरुवार सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक मेगा डिस्कनेक्शन अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत एक्सियन पड़रौना, एसडीओ और जेई अपने पूरे स्टाफ के साथ मैदान में उतरे और शहर के नोनिया पट्टी, मीरगंज सहित कई क्षेत्रों में हुई कार्रवाई।