सिकंदराराऊ: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद मे अपराध पर रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सिकन्दरा राऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगला बिहारी मोड़ से पुरदिलनगर को जाने वाले रास्ते से 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 1 अवैध तमंचा 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बंध मे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।