नौतनवा: सेवतरी बाजार में चौकी प्रभारी ने किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में थाना परसामलिक अंतर्गत सेवतरी चौकी प्रभारी गोविंद यादव द्वारा साप्ताहिक बाजार का भ्रमण किया गया। इस दौरान बाजार में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई और स्थानीय लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। चौकी प्रभारी ने दुकानदारों और आमजन से सहयोग की अपील करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।