नौतनवा: शीशगढ़ में पराली जलाने के मामले में तीन किसानों पर लगाया गया जुर्माना
थाना बरगदवा क्षेत्र के ग्राम शीशगढ़ में पराली जलाने पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान किसानों कुम्भज पुत्र त्रियुगी, अनिल चौधरी और छेदी को पराली जलाते पकड़ा गया, जिन पर प्रति व्यक्ति ₹2500 का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष बरगदवा के नेतृत्व में कानूनगो, लेखपालों और पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम द्वारा की गई