नौतनवा: हरदी डाली में किसानों से पराली न जलाने की की गई अपील
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में थाना सोनौली अंतर्गत खनुआ चौकी प्रभारी विजय द्विवेदी ने ग्रामसभा हरदी डाली, कुटिया टोला और आसपास के क्षेत्रों में किसानों को पराली न जलाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने किसानों को पराली के वैकल्पिक निस्तारण के उपायों की जानकारी दी और बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है