विदिशा नगर: प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ मारपीट का विरोध, धार्मिक संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य और उनके भक्तों के साथ पुलिस और प्रशासन द्वारा किया गया अभद्रता और मारपीट के विरोध मे मंगलवार शाम 4 बजे विदिशा के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौपा। इस कृत्य मे शामिल पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई की मांग।