विदिशा नगर: जनसुनवाई में पथरिया से आए दिव्यांग ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, सुरक्षाकर्मियों ने आग लगने से रोका, हड़कंप
मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान दोपहर 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब सिरोंज तहसील के पथरिया में रहने वाले दिव्यांग ज्ञान सिंह आदिवासी ने अपनी सुनवाई न होने के कारण खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया, आग लगाने का प्रयास किया, उसी दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत पहुंचकर उसे पकड़ लिया और आग लगने से रोक लिया। इस घटना के बाद जनसुनवाई क्षेत्र में हड़कंप मच गया।