विदिशा नगर: पुलिस ने 24 घंटे में अस्पताल के सामने से जेवर चुराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹150000 के जेवर बरामद
कोतवाली थाना के जिला अस्पताल के बाहर रोड पर इलाज कराने आई सावित्री बाई की गाड़ी पर रखा बैग चोरी, जिसमें सोने-चांदी के गहने एवं कपड़े थे, शिकायत दर्ज होने के बाद टीआई आनंद राज और उनकी टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के 25 से अधिक कैमरा खंगाले, विशाल विश्वकर्मा निवासी भगत सिंह कॉलोनी को गिरफ्तार कर जेवर जप्त किये।