गाज़ियाबाद: थाना टीला मोड़ पुलिस ने 1 शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 1 मोबाइल फोन बरामद
गुरुवार को थाना टीला मोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर मोबाइल फोन चोरी करने वाले सद्दाम नाम के 1 शातिर अभियुक्त को सफेद गेट भोपुरा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया हुआ 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।