गाज़ियाबाद: साइबर क्राइम पुलिस द्वारा शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 16 राज्यों की 84 घटनाओं का हुआ खुलासा
बुधवार को गाजियाबाद के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले विकास, अजय, दिलीप, नरेंद्र कुमार, संदीप कुमार और इशू नाम के 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्त शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर उनसे ठगी करने का काम करते थे।