गाज़ियाबाद: थाना लिंकरोड पुलिस ने लूट व चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 1 मोटर साइकिल बरामद
गुरुवार को थाना लिंकरोड पुलिस ने लूट व चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तरुण राठौर और सूरज नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को रामलीला ग्राउंड के पास कडकड माडल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की 1 मोटर साइकिल व लूटी हुई पीली धातु की चैन बेचकर प्राप्त 3400/- रूपये बरामद हुए हैं।