गाज़ियाबाद: थाना कौशाम्बी पुलिस ने 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध 180 ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलम बरामद
गुरुवार को थाना कौशांबी पुलिस ने चेकिंग के दौरान व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर 43 वर्षीय विशाल नाम के एक शातिर अभियुक्त को यशोदा हॉस्पिटल के सामने मैट्रो लाइन के नीचे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से अवैध 180 ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलम बरामद हुआ है।