गाज़ियाबाद: लोक सभा चुनाव 2024 के लिए कमला नेहरू नगर मैदान से पोलिंग पार्टी की गई रवाना, डीएम ने किया मौके का निरीक्षण
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। मतदान को लेकर कमला नेहरू नगर मैदान से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। भीषण गर्मी में गर्मी से खुद को बचाने के लिए पोलिंग पार्टी में कार्यरत कर्मचारी तरल पदार्थ का सेवन कर रहे हैं और धूप से बचने का प्रयास कर रहे है, वहीं डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने मौके का निरीक्षण किया है।