दमोह: दमोह सागर कोरासा टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, टोल विवाद में बदमाशों ने कर्मचारियों को पीटा, वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | May 20, 2026 दमोह-सागर स्टेट हाईवे के कोरासा टोल प्लाजा पर आधी रात टोल टैक्स विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कार सवार युवकों ने साथियों के साथ लौटकर टोल बूथ पर हमला किया, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और मशीनों में तोड़फोड़ की। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। दो कर्मचारी घायल हुए हैं। घायलों ने 15 हजार रुपए लूटने का आरोप लगाया है। एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया।