मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने छापेमारी कर 2 तस्करों सहित 9 लोगों को किया गिरफ्तार, 70 लीटर शराब बरामद
मधेपुरा में नशे के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया है। सोमवार को समाहरणालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार समाहर्ता के निर्देश पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन छापामारी और जांच अभियान चलाया।