कोलेबिरा: सिमडेगा पुलिस की तत्परता: भटकी हुई महिला को परिजनों से मिलाया
सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के सोए गांव में एक महिला भटकती मिली, जो अपनी पहचान बताने में असमर्थ थी। ग्रामीणों की सूचना पर सिमडेगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रयास के बाद महिला की पहचान जोबोना गुड़िया के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर महिला को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया। बुधवार शाम 6:00 बजे उक्त जानकारी प्रेस रिलीज के माध्यम से