मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली के नारघाट में खंबे की लाइट बनाते समय गिरने से नगर पालिका का संविदा कर्मचारी घायल, ट्रामा सेंटर में इलाज जारी
बताते चले कि शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे विंध्याचल निवासी नगर पालिका का संविदा बिजली कर्मचारी प्रदीप कुमार। जो कि आज दोपहर 1:00 बजे सीढ़ी लगाकर विद्युत पोल पर बिजली का काम करते समय गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वही साथ में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों की मदद से ट्रामा सेंटर में लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रदीप के सिर में गंभीर चोट आई है।