मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भरुहना में बाइक पर पीछे बैठी महिला गिरकर हुई घायल, ट्रामा सेंटर में इलाज जारी
बताते चले कि गुरुवार की सुबह 10:00 बजे जिगना थाना क्षेत्र के रामपुर जोपा निवासिनी राजकुमारी। अपने भतीजे आशीष के साथ बाइक पर बैठकर अपने मायके नान्हूपुर जा रही थी। बाइक सवार ने बताया कि कोतवाली देहात के भरुहना के पास अचानक कुत्ता आ गया और उसको बचाने में बाइक गिर गई। जिसमें पीछे बैठी महिला घायल हो गई बाइक चालक बाल बाल बच गया महिला का इलाज ट्रामा सेंटर में जारी।