मिर्ज़ापुर: भरूहना स्थित आर्यावर्त बैंक क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
नगर के भरूहना में आर्यावर्त बैंक क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में गुरुवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में बैंक के सम्मानित ग्राहक, कार्यरत स्टाफ सदस्य, सेवानिवृत्त स्टाफ सदस्य एवं उनके परिवार के सदस्यों ने नेत्र परीक्षण कराया। आए हुए सदस्यों को स्वास्थ्य सुझाव के साथ साथ बैंक के विभिन्न ऋण एवं जमा योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।