मिर्ज़ापुर: मझवा विधानसभा उपचुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन स्थल छावनी में तब्दील, अंतिम दिन 25 अक्टूबर
मझवा विधानसभा उपचुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिषद शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे से ही छावनी में तब्दील हो गया था। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किए गए थे। नगर मजिस्ट्रेट समेत तमाम उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण किया।जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि नामांकन में कोई गड़बड़ी नहीं होने देंगे।