मिर्ज़ापुर: कलेक्ट्रेट में 18 अक्टूबर से मझवा विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू होगा, 25 अक्टूबर को होगा नामांकन का अंतिम दिन
कलेक्ट्रेट में 18 अक्टूबर सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा मझवा विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन। गुरुवार की शाम 5:00 बजे तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। कलेक्ट्रेट को बैरिकेडिंग कर कर लिया गया है। रमईपट्टी तिराहा पर भी बैरिकेडिंग किया गया है। 25 अक्टूबर नामांकन का अंतिम दिन है।