सुल्तानपुर: सुलतानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में महिला के घर में घुसकर की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी
सुलतानपुर के कुड़वार थाना अंतर्गत ग्राम धरावां में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। जहिदुलनिसा नाम की महिला ने सोमवार को दोपहर 12बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है।शिकायत के अनुसार, 6 जुलाई को सुबह करीब 1 बजे नौशाद, दलिश इबरार, गालिया देशम और तसमीन बानो उनके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने घर का सामान इधर-उध