जगदलपुर: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर महिला स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन, बालिकाओं एवं महिलाओं को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर 8 मई को जिले में महिला स्वास्थ्य को केंद्र में रखते हुए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में रेड क्रॉस समिति की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।