नगरी: शौच के लिए जंगल गए व्यक्ति को तेंदुए ने उतारा मौत के घाट, जंगल में क्षत-विक्षत मिला शव, क्षेत्र में दहशत का माहौल
Nagri, Dhamtari | May 28, 2026 मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोडमुड निवासी चैतु राम मंडावी गांव के पास शौच के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने उसके पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ व्यक्ति को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। वही काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान चैतू का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला।