बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र के कनरापार गांव निवासी शिवदास पुत्र लौटू ने सोमवार की दोपहर 12:00 बजे जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि उनके गांव की 200 लोगो का मतदाता सूची से नाम काट दिया गया। नाम जोड़ने हेतु जिलाधिकारी आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।