नौगावां सादात: गांव अलीपुर कलां में तेंदुए ने पालतू कुत्ते को बनाया निशाना, ग्रामीणों में तेंदुए का आतंक
नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां में एक तेंदुए ने पालतू कुत्ते को मार डाला। घटना गन्ने के खेत में हुई। मास्टर महावीर सिंह का कुत्ता खेत में टहल रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, यह तेंदुआ अलीपुर कलां क्षेत्र के जंगल में कई वर्षों से रह रहा है।