कानपुर: पुलिस आयुक्त ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियो को शपथ ग्रहण करा कर मताधिकार के प्रति किया जागरूक
आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल,पुलिस उपायुक्त मुख्यालय शिवाजी, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विजेन्द्र द्विवेदी सहित कार्यालय प्रभारियो एवं कर्मचारियो को मतदाता शपथ ग्रहण कराकर मताधिकार के प्रति जागरूक किया