वैर: बयाना के समराया में कोबरा के डसने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल
समराया गांव में निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर पुरुषोत्तम पुत्र कमल को पत्थर हटाते समय नीचे छिपे कोबरा सर्प ने डस लिया। सर्प ने पहले हाथ और फिर पैर में काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे बयाना उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज जारी है।