सदर: जयपुर से सोशल मीडिया पर महिला को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | May 27, 2026 लखनऊ के विकासनगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, पीछा करने, गाली-गलौज और धमकी देने वाले फरार आरोपी फतेहबहादुर उर्फ अजय बहादुर को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ महिला की शिकायत पर आईटी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था।