बक्सर: 21 गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह, गीत-संगीत से सजी महर्षि विश्वामित्र महायज्ञ की शाम
Buxar, Buxar | May 27, 2026 बक्सर के किला मैदान में आयोजित महर्षि विश्वामित्र सामूहिक विवाह महोत्सव महायज्ञ के दौरान 21 गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया। विवाह समारोह का आयोजन भोजपुरी सुपरस्टार गायक सह अभिनेता अरविंद अकेला उर्फ कल्लू तथा समाजसेवी ओम जी यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।