हज़ारीबाग: हजारीबाग विस्फोट: 22 घंटे बाद निकाले गए शव, जांच में जुटी कई एजेंसियां
हजारीबाग के हबीबी नगर में हुए भीषण विस्फोट मामले में 22 घंटे बाद मृतक पति-पत्नी का शव घटनास्थल से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। इस घटना में कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे इलाके में दहशत है। पुलिस प्रशासन अलर्ट है। जगुआर बम निरोधक दस्ता और रांची से आई एसएफएसएल टीम विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है।